फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीएमडब्ल्यू कार सवारों ने महिला की कार का दो किमी तक किया पीछा, ईंट व पत्थर फेंके

विज्ञापन
विज्ञापन
- 2 मई की रात एक बजे परिवार के साथ जा रही थी महिला, पुलिस कार्यालय में भी नहीं मिली मदद
विज्ञापन


- डैश बोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो केवायरल होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान, तीनों आरोपी गिरफ्तार, बीएमडब्ल्यू जब्त


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में दो मई की रात आईआरएस सोसाइटी के पास बीएमडब्ल्यू सवार आरोपियों ने कार सवार महिला का पीछा किया। करीब दो किमी तक पीछा करने के बाद महिला की कार पर ईंट और पत्थर फेंके। वारदात के बाद महिला पुलिस अधिकारी के कार्यालय में पहुंची। आरोप है कि महिला को मदद नहीं मिली। कार के डैश बोर्ड कैमरे में मामले का वीडियो रिकॉर्ड हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान ग्रेटर नोएडा निवासी विपिन चौधरी, संकेत भाटी और राजस्थान निवासी अरुण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की बीएमडब्ल्यू कार जब्त कर ली है। मामले में महिला की तरफ से शिकायत नहीं दी गई है।
दो मई की रात करीब एक बजे ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर महिला अपने परिवार के साथ फोर्ड ईको स्पोर्ट कार से जा रही थी। रास्ते में बीएमडब्ल्यू कार सवार आरोपी महिला की कार को ओवरटेक किया। महिला के कार को वहां से जल्दी से निकलने का प्रयास करने पर आरोपी कार का पीछा शुरू कर दिया। बाद में आरोपी महिला की कार पर ईंट पत्थर फेंके। बताया जा रहा है कि महिला नालेज पार्क में एक पुलिस अधिकारी के कार्यालय भी पहुंची थी लेकिन वहां से कोई मदद नहीं मिली। पूरी घटना कार के डैश बोर्ड कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि घटना आईआरएस सोसाइटी के पास की है। वहीं एक अन्य वीडियो में महिला को जल्दी-जल्दी थाने पहुंचने की बात कहते सुना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट


महिला की कार का पीछा करने के मामले में दोनों पक्षों की गाड़ियां आपस में टकरा गई थीं। इसको लेकर विवाद हुआ था। पूरे मामले का थाना नालेज पार्क पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया है। तीनों आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। - अशोक कुमार, एडीसीपी, ग्रेटर नोएडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें