ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेंचुरियन ग्राउंड पर सेंचुरियन लीग संडे का एक लीग मैच ब्लू बुल्स और फ्रेश स्टार्ज के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में ब्लू बुल्स की टीम ने तीन रन से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्लू बुल्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 188 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेश स्टार्ज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 185 रन बना सकी। टीम को आखिरी 8 गेंदों में 18 रन की जरुरत थी, लेकिन बल्लेबाज सफल नहीं हो सके। सचिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ब्यूरो