फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला न्यायालय परिसर में फ्री में होगा ब्लड टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। अधिवक्ता, वादकारियों व न्यायालय कर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए ग्रेटर नोएडा के जिला न्यायालय परिसर में बुधवार को रक्त नमूना संग्रहण केंद्र की स्थापना की गई। केंद्र का शुभारंभ जिला न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी ने किया। अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी ने बताया कि इस केंद्र में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के समस्त अधिवक्ता, कर्मचारी तथा न्यायिक अधिकारी अपना फ्री में ब्लड टेस्ट करा सकते हैं। इसका पूरा खर्चा बार एसोसिएशन उठाएगी। कार्यक्रम में प्रथम अपर जिला न्यायाधीश सुनील कुमार, डीएलएसए सचिव अपर जिला न्यायाधीश चंद्र मोहन श्रीवास्तव, सचिव अजीत नागर, महेश गुप्ता, रेशराम चौधरी, यशवीर नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें