फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला अस्पताल में मनाया गया विश्व उच्च रक्तचाप दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 में स्थित जिला अस्पताल में सोमवार को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. अजय राणा डॉ. प्रदीप शैलेट, डॉ. एच.एम. लावण्या, डॉ. सौम्या सिंह समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान 17 मई से 16 जून तक चलाया जाएगा। आज दूसरे दिन कार्यक्रम के दौरान लोगों को उच्च रक्तचाप के प्रति जागरूक किया गया। सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि उच्च रक्तचाप को साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि इसके लक्षण जल्दी दिखाई नहीं देते। इससे बचने के उपाय सभी को करने चाहिए जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। अभियान के तहत अस्पताल में निशुल्क बीपी जांच, परामर्श और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें