दनकौर (संवाद)। कस्बे में चल रहे गलगोटिया विश्वविद्यालय के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का रविवार को समापन हुआ। शिविर के अंतिम दिन रक्तदान का आयोजन किया गया। इसमें यूनिवर्सिटी के 50 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। इस दौरान प्रोग्राम अधिकारी आस्था श्रीवास्तव, समन्वयक मनीषा शर्मा व मैनेजमेंट हेड सीनियर छात्र अनुज भाटी व अमन शर्मा मौजूद रहे।