दनकौर(संवाद)। किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की सोमवार को 90वीं जयंती चपरगढ़ गांव में जिला कार्यालय पर मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत हवन, रक्तदान शिविर और भंडारे से हुई। यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र सिंह और एडीएम एलए बच्चू सिंह ने हवन में आहुति देकर व पुष्प अर्पित कर किसान नेता को श्रद्धांजलि दी। 90 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी पवन खटाना ने कहा कि टिकैत ने किसानों के हक की लड़ाई लड़कर न्याय दिलाने का काम किया था। इस दौरान सुनील प्रधान, राजीव मलिक, सुरेंद्र नागर, राजाराम नंबरदार, रॉबिन नागर, विनोद शर्मा, चिराग बैसला, चाहत राम, मास्टर अनित कसाना, अजीत अधाना, अमित जेंलदार, राजे प्रधान, बेगराज प्रधान, धनीराम, मास्टर सुबे राम, मास्टर सचिन कसाना, सचिन नागर और शमशाद सैफी मौजूद रहे।