नोएडा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को न्यायालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भारत स्काउट व गाइड के छात्र-छात्राओ ने जनपद न्यायाधीश और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को गार्ड आफ आनर दिया। इसके बाद जिला जज मलखान सिंह ने रक्तदान किया। शिविर में राजकीय जिला चिकित्सालय की टीम और रोटरी ब्लड बैंक की टीम ने सहयोग किया। शिविर में जनपद न्यायालय के अन्य मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व अधिवक्ताओं ने भी रक्तदान किया। इसके अलावा ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन आदि की भी जांच की गई। इस दौरान डाॅ. चंदन सोनी, चिकित्सा अधिकारी न्यायालय डाॅ. अशोक, डाॅ. बिन्दू आदि मौजूद रहे। ब्यूरो