नगीना। ब्लॉक पंचायत समिति नगीना की बैठक सोमवार 13 जुलाई को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के राजीव गांधी केंद्र में होगी। इसकी सभी तैयारियां कर ली गई है। बैठक की अध्यक्षता ताहिरा अजमत करेगी। इस बार की बैठक में हंगामा होने की आशंका है क्योंकि कुछ सदस्यों ने चेयरमैन के खिलाफ कुछ महीने पहले अविश्वास प्रस्ताव लाना का फैसला किया था। इसके बाद अधिकतर सदस्यों में तकरार बढ़ गई थी। इसके कारण स्थानीय नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा था। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय की तरफ से पंचायत समिति सदस्यों को बैठक की जानकारी दी जा चुकी है। बैठक में फिरोजपुर हल्का के विधायक के शामिल होने की संभावना है।