फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खंड शिक्षा अधिकारी का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी(संवाद)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुदगल के दोबारा जेवर आने और ब्लॉक का कार्यभार संभालने पर स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और फूल-माला भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला इकाई के उपाध्यक्ष भगवत स्वरूप शर्मा, दीवान सिंह, विनोद ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज शर्मा और ब्लॉक मंत्री रौदास सिंह मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुदगल ने कहा कि वह शिक्षकों के हितों के लिए हमेशा आगे रहेंगे। इस अवसर पर धर्म सिंह, ज्ञानेंद्र, सत्यपाल, प्रवीण अत्री, रविंदर, महेश शर्मा, मनीष पांडेय, नीरज कुमार, फखरुद्दीन खान, मानवेंद्र भाटी, ब्रह्म दत्त, रश्मि सिंह, पारुल जेनिथ, कल्पना शर्मा और अभिरुचि शर्मा सहित शिक्षक संघ के पदाधिकारी और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें