फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों का किया निरीक्षण, बच्चों से पूछे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- नामांकन, उपस्थिति और पढ़ाई की गुणवत्ता का लिया जायजा, शिक्षकों को दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन


नोएडा। बिसरख ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण ने बुधवार को हरौला स्थित प्राथमिक विद्यालय और कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में नामांकन, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। कक्षाओं में पहुंचकर उन्होंने बच्चों से संवाद किया और पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछे। सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से पाठ्यक्रम की प्रगति, शिक्षण कार्य और विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता पर चर्चा की। उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। छात्रों की कम उपस्थिति पर चिंता जताते हुए नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षण व्यवस्था में निरंतर सुधार आवश्यक है। बाद में उन्होंने हरौला के कंपोजिट विद्यालय का भी निरीक्षण किया। चंद्रभूषण ने बताया कि स्कूलों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि शिक्षण व्यवस्था प्रभावी बनी रहे और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें