ग्रेटर नोएडा। शहर में ब्लिस्टर बीटल नामक कीड़े के संपर्क से त्वचा संबंधी परेशानियां बढ़ रही हैं। खासकर छात्रों में इसके मामले अधिक सामने आ रहे हैं। जिम्स की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. पीहू सेठी ने बताया कि ब्लिस्टर बीटल से प्रभावित मरीज अस्पताल आ रहे हैं। छात्रों में अधिक मामले इसलिए हैं क्योंकि वे हरियाली वाले स्थानों पर ज्यादा समय बिताते हैं। इस कीड़े का रसायन त्वचा पर लाल निशान, जलन और पानी भरे छाले पैदा कर सकता है। बचाव के लिए कीड़े को मसलने से बचें संपर्क होने पर त्वचा को तुरंत साबुन-पानी से धोएं। छालों को न फोड़ें और परेशानी बढ़ने पर त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।