नोएडा। सेक्टर-61 मेट्रो स्टेशन के आगे विश्वकर्मा रोड पर हूटर बजाते हुए गुजर रही काले शीशे वाली सफारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सत्यापन के बाद ट्रैफिक पुलिस ने इस वाहन के 4 चालान 25,500 रुपये के किए हैं। इसकी जानकारी ट्रैफिक पुलिस की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी गई है। वायरल वीडियो शनिवार का शाम का बताया जा रहा है। इसी तरह सेक्टर-38 बोटेनिकल गार्डेन बस स्टैंड के पास कार का विपरीत दिशा में जाने पर प्रदूषण जांच प्रपत्र न होने का भी चालान किया गया। कार चालक आशुतोष मिश्रा ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उठाया है। कहा है कि उनकी कार महज दो साल पुरानी है। प्रदूषण से जुड़े सभी दस्तावेज भी मौजूद हैं इसलिए 12,200 रुपये का किया गया चालान सही नहीं है। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से ई-चालान हेल्पलाइन 7065060882 पर संपर्क कर यह शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है। ब्यूरो