रबूपुरा (संवाद)। किसानों और स्थानीय निवासियों की समस्याओं के समाधान व प्रशासनिक उपेक्षा के विरोध में भाकियू (भूमिपुत्र) ने जेवर तहसील परिसर में मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का ऐलान किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थानीय लोगों के साथ दुर्व्यवहार और सुविधाओं की कमी की शिकायतें हैं। तहसील प्रशासन की उदासीनता से भी लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि समस्याओं का स्थायी समाधान होने तक धरना जारी रहेगा।