फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैतृक भूमि के लिए भाकियू (बलराज) का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। राजस्व विभाग में कथित अनियमितताओं और पैतृक भूमि की पैमाइश कराने के साथ राजस्व अभिलेखों में सुधार की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दादरी तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के अधिकारियों और तत्कालीन लेखपाल की कथित लापरवाही के कारण उन्हें अपनी पैतृक भूमि के अधिकारों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैतृक भूमि से संबंधित राजस्व अभिलेखों में उनके छोटे भाई का नाम दर्ज कर दिया गया, जबकि संबंधित भूमि में उनका भी वैधानिक हिस्सा है। उनका कहना है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें