फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाकियू मंच का किया गया विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन मंच के पदाधिकारियों ने तिलपता गांव में शहीद भगत सिंह जयंती मनाई। साथ ही संगठन का विस्तार व किसान पंचायत की। इसकी अध्यक्षता ज्ञानेन्द्र प्रधान व संचालन मास्टर मनमिंदर भाटी ने किया। इस दौरान अक्षय मुखिया तिलपता को गौतमबुद्ध नगर का ज़िलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं सोनू भाटी जिला उपाध्यक्ष, अनिल भाटी, रवि अधाना को जिला सचिव, यशराज व इन्द्रजीत को सह सचिव की ज़िम्मेदारी दी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी ने कहा कि जिले के किसान परेशान है। उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील भाटी ने कहा कि तीनों प्राधिकरण किसानों के काम नहीं कर रहे हैं। इस मौके पर सुखवीर आर्य, प्रेमराज भगत, रहीसराम भाटी, कृष्ण भड़ाना, पोपल गुर्जर दुजाना, विक्रान्त भाटी, ज्ञानेंद्र यादव, सागर यादव, अन्नू सरपंच, ज़िलाध्यक्ष डाॅ. मोहसिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें