दादरी (संवाद)। राजस्थान के गंगानगर में 13 वर्षीय किशोरी के साथ हुई जघन्य घटना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन मंच की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसएचओ दादरी को सौंपा गया। भारतीय किसान यूनियन मंच के कार्यकर्ता तहसील स्थित ब्लॉक में एकत्रित हुए। वहां से कैंडल मार्च आरंभ किया गया। मंच के राष्ट्रीय महासचिव मनिंदर भाटी, विक्रांत भाटी, जितेंद्र चौधरी, अजब सिंह भाटी, प्रशांत शर्मा , अतुल शर्मा, सचिन पहलवान आदि उपस्थित रहे।