नोएडा। सेक्टर-33 स्थित निबंधन विभाग कार्यालय में 16 दिनों से चल रही वकीलों व डीड राइटर्स की हड़ताल को भारतीय किसान यूनियन (भानू) और लोकशक्ति ने अपना समर्थन दिया। भाकियू (भानू) के महानगर अध्यक्ष राजवीर मुखिया, लोकशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव बीसी प्रधान वकीलों को समर्थन देते हुए ह़ड़ताल में शामिल हुए। यहां प्रतिदिन 350 के करीब रजिस्ट्रियां होती थी, लेकिन हड़ताल की वजह से एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई है। हड़ताल से विभाग को करीब 80 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। लीज डीड की रजिस्ट्री में किए गए बदलावों को लेकर जारी हुए निर्देशों का विरोध अधविक्ता, डीड राइटर्स और स्टांप वेंडर्स कर रहे हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण डेढ़ा ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक यह हड़ताल जारी रहेगी। जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, डीआइजी निबंधन को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया गया है। ब्यूरो