फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाजपा ने किया मालेगांव केस पर फैसले का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मालेगांव ब्लास्ट केस में फैसले का स्वागत करते हुए इसे हिंदू आतंकवाद की झूठी थ्योरी की हार और न्याय की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन तमाम साजिशों का पर्दाफाश है जिनके तहत हिंदू समाज को बदनाम करने की कोशिशें की गई थीं। सचदेवा ने मांग की कि इस मामले में झूठा मुकदमा चलाने वाले अधिकारियों, नेताओं और जांचकर्ताओं के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाए ताकि भविष्य में किसी निर्दोष को राजनीतिक एजेंडे के तहत प्रताड़ित न किया जा सके। कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के तहत एक खास समुदाय को खुश करने के लिए हिंदू समाज को आतंकवाद से जोड़ने का षड्यंत्र रचा था लेकिन अदालत का फैसला उस राजनीतिक प्रपंच पर करारा जवाब है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें