फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सरदार पटेल की जयंती पर 31 से भाजपा करेगी कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शनिवार को भाजपा की बैठक भारत के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह पर एक भारत आत्मनिर्भर भारत अभियान में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की। प्रभारी मंत्री ने कहा सरदार पटेल की जयंती पर पार्टी 31 अक्तूबर से छह दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि 31 अक्तूबर को तीन कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें सभी विधानसभा में आठ किमी लंबाई में रन फॉर यूनिटी, सभी बूथ पर सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रम व गोष्ठी, स्कूल-कॉलेज में उनकी जीवनी के ऊपर सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें