फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: एफबीयू मामले में भाजपा ने निकाला विरोध मार्च, चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने कहा- गैरकानूनी रूप से जासूसी करने के लिए किया एफबीयू का गठन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
फीडबैक यूनिट (एफबीयू) मामले में भाजपा दिल्ली सरकार पर हमलावर हो गई है। प्रदेश भाजपा ने बृहस्पतिवार को विरोध मार्च निकालकर आईटीओ चौराहे पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एफबीयू का गठन गैरकानूनी रूप से जासूसी कांड को अंजाम देने के लिए किया था। लिहाजा, केजरीवाल और सिसोदिया को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही, दोनों नेता पद से इस्तीफा दें।
शहीदी पार्क से सचिवालय की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों को आईटीओ चौक पर पुलिस ने बलपूर्वक रोका तो वे वहीं बैठ गए और चक्का जाम कर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। बाद में पुलिस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर आईपीए स्टेट थाने ले गई। यहां से कुछ देर बाद सभी को छोड़ दिया गया। इस मौके पर सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने खिलाफ किसी भी तरह का विरोध सहन नहीं है। चाहे वह राजनीतिक विरोधियों का हो, प्रशासनिक अधिकारियों का हो या फिर सरकार के प्रति विपरीत टिप्पणी ही क्यों ना हो। केजरीवाल हर विरोध के स्वर को दबाने में यकीन रखते हैं। आलम यह है कि मीडिया का सचिवालय में प्रवेश रोका गया। अधिकारियों के बोलने पर भी प्रतिबंध लगाया। इतना ही नहीं अन्य राज्यों से पुलिसकर्मी लाकर अपनी निजी एफबीयू बना डाली। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया ने उपराज्यपाल, सांसद व विधायकों की जासूसी करने के लिए अलग विभाग की स्थापना कर दी, लेकिन इस्तीफा देना तो दूर आरोपों को झूठा बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की सुरक्षा पर सवाल : गोयल

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि एफबीयू से देश की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जांच एजेंसियों की जांच करना और उसकी जानकारी इकट्ठा करना बड़ा खतरा बना रहा जिसका खुलासा हुआ है। विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार द्वारा कैमरे खरीदना, जासूसी का सामान खरीदना और फिर एक विभाग बनाकर यह कहना कि यह विभाग फीडबैक देगा सब बहुत चौकाने वाला है। इससे सिसोदिया का नाम जुड़ा है, जल्द गिरफ्तारियां भी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें