फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाजपा ने आतिशी को भेजा मानहानि का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सचदेवा ने कहा- आतिशी ने माफी नहीं मांगी तो दर्ज होगा केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर की तरफ से उनके वकील सत्य रंजन स्वाइन ने आतिशी को मानहानि का नोटिस भेजा है। इस संबंध में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि आतिशी ने अगर माफी नहीं मांगी तो जल्द ही मानहानि का मामला दर्ज कराया जाएगा। आतिशी व उनके साथी बार-बार कहते हैं कि भाजपा दल-बदल करने के लिए दबाव डालती है, लेकिन जब सबूत मांगे जाते हैं तो वे दरकिनार कर देते हैं। इस बार तो उन्होंने यहां तक कहा कि एक नजदीकी व्यक्ति के माध्यम से उन पर दल-बदल का दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने खुद की सौरभ भारद्वाज, राघव चड्डा और दुर्गेश पाठक की गिरफ्तारी की बात भी कहकर गुमराह करने की कोशिश की।
इन मुद्दों पर नोटिस भेजा
1. आतिशी पहले भी आदतन बेबुनियाद आरोप लगाती रही हैं।

2. आतिशी ने झूठा और खुद गढ़ा हुआ बयान दिया है।

3. आतिशी ने कोई ठोस या सही जानकारी नहीं दी है।
4. किसने उन्हें और कब संपर्क किया यह नहीं बताया है।

5. जिसने संपर्क किया वह उनका नजदीकी व्यक्ति था, तो कौन था। किसके निर्देश पर उसने बात की यह भी नहीं बताया।
6. राजनीतिक हालात में घिरकर जवाबदेह होते हैं तो विधायक तोड़ने या नेताओं की गिरफ्तारी की कहानी सुनाई जाती है।
7. शराब घोटाले में जितने भी आप नेता गिरफ्तार हुए हैं, सभी की गिरफ्तारी ट्रायल कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक हुई है। दावे कमजोर एवं झूठे हैं।
8. भाजपा कार्यकर्ताओं की राजनीतिक व सामाजिक छवि आप धूमिल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें