फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में दिखा जीत का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में दिखा जीत का जश्न
विज्ञापन

नगीना। इस बार भाजपा की जीत का असर गांवों में भी देखने को मिला। ग्रामीण ढोल-नगाड़ों पर स्थानीय नेताओं के साथ खूब थिरके। फूल मालाओं के साथ उनक स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के झंडे लेकर मोदी जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए गए। खंड के गांव सांठावाड़ी, नगीना, बड़कली चौक पर विजय जुलूस निकाले गये। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम अवतार सिंगला ने कहा कि इस बार भाजपा की जीत का असर गांव लेकर शहर तक एक समान देखने को मिल रहा है। पिछली बार इतनी सीटें पार्टी को नहीं मिली थी, इस प्रचंड बहुमत पार्टी को मिला है। इसका श्रेय ग्रामीण कार्यकर्ताओं को सबसे अधिक जाता है। इस अवसर पर रामस्वरूप प्रधान, जिला महामंत्री शिव कुमार आर्य, हाजी हसमत, महावीर सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें