फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नपा अध्यक्ष के खिलाफ भाजपाजनों ने दिया धरना

विज्ञापन
जमानिया नगर पालिका कार्यालय के पास बरामदे में धरना पर बैठे संतोष वर्मा सहित नगर के लोग। संवाद
विज्ञापन
जमानियां। नगर पालिका परिषद जमानियां में फैले कथित भ्रष्टाचार और अध्यक्ष के तानाशाही रवैये के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस आंदोलन का नेतृत्व भाजपा से नगर पालिका परिषद के भूतपूर्व प्रत्याशी संतोष कुमार वर्मा ने किया।धरना स्थल पर वर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद भ्रष्टाचार और मनमानी का अड्डा बन चुकी है। दाखिल-खारिज के मामलों में जबरन 2 प्रतिशत अवैध वसूली की जा रही है। रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी में अध्यक्ष की हठधर्मी के कारण दूसरी लेन का निर्माण नहीं हो सका, जिससे आए दिन आम लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पालिका के निर्माण कार्यों में घोर अनियमितता है। वहीं, काली माता मंदिर–रेलवे स्टेशन मार्ग पर जलभराव से श्रद्धालुओं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी जांच और कार्रवाई से बचते रहते हैं। वर्मा ने स्पष्ट किया कि जब तक नगर पालिका परिषद की तानाशाही और भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगती, संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समाधान न मिलने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। धरना स्थल पर अधिवक्ता बृजेश कुशवाहा, जाहिद सिद्दीकी, सचिन वर्मा, अरविंद सेठ, सत्येंद्र वर्मा, अनुपम वर्मा सहित अनेक समर्थक मौजूद रहे। जाहिद सिद्दीकी ने पालिका अध्यक्ष की कार्यशैली को हिटलरशाही बताते हुए कहा कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो पूरा नगर विरोध में सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें