भाजपा महिला मोर्चा की खाद्य तेल संरक्षण पर गोष्ठी
ग्रेटर नोएडा। भाजपा महिला मोर्चा की खाद्य तेल संरक्षण पर जिला संगोष्ठी तिलपता स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। महिला मोर्चा की अध्यक्ष रजनी तोमर ने बताया कि खाद्य तेल संरक्षण जन जागरण अभियान में 11 मंडल की सदस्यों ने भागीदारी की। गोष्ठी के दौरान जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सभी मंडल कार्यक्रमों के लिए सर्टिफिकेट भी दिए। मुख्य अतिथि दादरी नगर पालिका की अध्यक्ष गीता पंडित रहीं। उनका कहना है कि सभी खाद्य पदार्थों को बचाने का प्रयास करना होगा जिससे इन्हें देशों से आयात न करना पड़े। ब्यूरो