फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा केवल अपने लोगों को धार्मिक आयोजनों में कर रही शामिल : सौरभ

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा को धेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद सभी धार्मिक कार्यक्रमों में केवल भाजपा से जुड़े लोग शामिल किए जा रहे हैं जबकि विपक्ष और निष्पक्ष समाजसेवी धीरे-धीरे इन आयोजनों से बाहर किए जा रहे हैं। भाजपा ऐसा इसलिए कर रही है ताकि वह अपने लोगों के बीच यह झूठ फैला सके कि हिंदू धर्म से जुड़े सभी कार्यक्रम केवल भाजपा आयोजित कर रही है और अन्य पार्टियों या समाजसेवियों की इसमें कोई भूमिका नहीं है। दशकों से कावड़ शिविर लगाने वाली समितियों को इस बार अनुमति नहीं दी गई क्योंकि वे विपक्षी पार्टियों से जुड़ी थीं। उनकी जगह भाजपा से जुड़ी नई समितियों को अनुमति दी गई। चिराग दिल्ली की रामलीला समिति को डीडीए ने अनुमति देने के बाद अचानक रद्द कर दिया और 15 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। इसके अलावा अगले वर्ष समिति के आयोजन को रोकने के लिए पार्क में दीवार और पेड़ के तने रातों-रात गाड़ दिए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें