फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कर रही दलित समाज का अपमान : आप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आप ने दिल्ली सरकार के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस का नाम बदलकर सीएम श्री स्कूल करने के फैसले को दलित समाज का अपमान बताया है। शुक्रवार को प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार का यह कदम आंबेडकर और दलित विरोधी है। भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आते ही सरकारी दफ्तरों से बाबा साहब की तस्वीरें हटाईं और अब स्कूलों से नाम मिटा रही है। यदि भाजपा को नए स्कूल बनाने हैं तो सावरकर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बना ले। हमें कोई आपत्ति नहीं, लेकिन आंबेडकर के नाम वाले स्कूलों का नाम बदलना शर्मनाक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आप आंदोलन करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें