भाजपा ने कोटखाई में की बैठक
रोहड़ू। कोटखाई में भाजपा ने मंगलवार को बैठक की। भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आत्मनिर्भर भारत और हर घर स्वदेशी अभियान के बारे में जानकारी दी गई। कर्ण नंदा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य हर नागरिक को स्वदेशी से जोड़ना है ताकि यह जन आंदोलन बने और राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में प्रदेश और देशभर में फैलकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संदेश घर-घर तक पहुंचे। स्वदेशी का अर्थ अपने देश में बने सामान को अपनाना और उसका उपयोग करना है। यह अभियान 25 दिसंबर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में वोकल फॉर लोकल के मंत्र को देशवासियों से अपनाने का आह्वान किया था, जिसका ही परिणाम है कि खादी की आज की बिक्री 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, जबकि यूपीए सरकार के समय यह मात्र 31 हजार करोड़ रुपये थी।