फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार कर रही भाजपा सरकार

Sat, 25 Oct 2025 12:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसको संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हरि चरण कुशवाहा ने कहा कि जब देश आजाद हो रहा था, तब अंग्रेजों ने भारत को कई हिस्सों में बांटने की साजिश रची थी। उनकी कोशिश थी कि भारत कभी एक न हो सके, लेकिन लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपनी अद्भुत दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति से 563 रियासतों को भारत गणराज्य में विलय कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन पूरे जनपद में होगा। इसके बाद एक नवंबर से 26 नवंबर तक हर विधानसभा क्षेत्र में आठ से 10 किलोमीटर लंबी एकता पदयात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह, बृज बिहारी मिश्र, राम कुमार कुंवर, विक्रम सिंह, साधना चौधरी, निशांत पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें