भाजपा जिलाध्यक्ष पर महिला अधिवक्ता ने अपर जिला शासकीय परामर्शदाता बनवाने के लिए दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। खुर्जा निवासी महिला अधिवक्ता रेखा शर्मा का आरोप है कि अपर जिला शासकीय परामर्शदाता के पद पर नियुक्त कराने के लिए शासन को नाम भेजने के नाम पर जिलाध्यक्ष ने रिश्वत मांगी। अधिवक्ता ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।