नई दिल्ली। राजधानी में बढ़ते ड्रग्स के कारोबार को लेकर आप ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कोंडली के विधायक और आप नेता कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा शासन में राजधानी ड्रग्स कैपिटल बनती जा रही है। पहले दिल्ली में ड्रग्स के 62 हॉटस्पॉट थे जो अब बढ़कर 179 हो गए हैं। कॉलोनियों, मोहल्लों, बार और क्लबों में खुलेआम ड्रग्स परोसी जा रही है लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। म्यांमार, पाकिस्तान सहित अन्य देशों से भारी मात्रा में ड्रग्स दिल्ली पहुंच रही है लेकिन केंद्र सरकार कोई सख्त कदम नहीं उठा रही। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अपील की कि युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए। ब्यूरो