फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जलभराव पर काबू पाने का भाजपा का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को कहा कि राजधानी में बारिश के बाद जलभराव न होने के पीछे भाजपा सरकार की सजगता और संवेदनशीलता का परिणाम है। अधिकांश संवेदनशील इलाकों में जलभराव या तो होता ही नहीं और यदि होता भी है तो तुरंत उसकी निकासी शुरू हो जाती है। दिल्ली की जनता आज भी भूली नहीं है। पिछले दस वर्षों में मानसून आते ही दिल्ली में जलभराव हो जाता था। आप सरकार के समय राजेंद्र नगर, पटेल नगर, किराड़ी जैसे इलाकों में मासूम लोगों ने जलभराव में डूबकर या करंट लगने से जान गंवाई थी। आप सरकार में जलबोर्ड, लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग की उदासीनता के कारण नालों व सीवर की सफाई समय पर नहीं होती थी। आप नेता सत्ता में रहते हुए भी केवल बयानबाजी करते रहे और आज भी किसी रचनात्मक पहल के बजाय संवेदनहीन प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें