फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दरभंगा में कांग्रेस और राजद की वोट अधिकार रैली के दौरान प्रधानमंत्री को मां के प्रति अपशब्द कहने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। सरिता विहार में भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के वरिष्ठ प्रदेश मंत्री एस राहुल और प्रदेश प्रचार मंत्री पवन पांडे ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त को ई-मेल भेजकर राहुल गांधी और रैली आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। प्रदेश प्रचार मंत्री पवन पांडे ने भी इसे बेहद शर्मनाक करार दिया। उन्होंने कहा कि आयोजकों और गाली देने वाले नेताओं के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें