फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इलेक्ट्रीसिटी समिट में बीआईटी छात्रों ने किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बीआईटी नोएडा परिसर के बीबीए और बीसीए के छात्रों ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट का भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने विकसित हो रहे विद्युत क्षेत्र और इसके उभरते रुझानों के बारे में जानकारी ली। समिट के दौरान छात्रों को उद्योग के प्रमुख विशेषज्ञों एवं पेशेवरों के साथ संवाद करने का अवसर मिला जहां उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख चुनौतियों, नवाचारों और भविष्य की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की। संस्थान के निदेशक प्रो. विकास त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह की पहल से छात्रों को व्यावहारिक अनुभव मिलता है। यह भ्रमण छात्र कल्याण संकाय प्रभारी डॉ. चारु वाही ने आयोजित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें