ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-15 के लीग मैच में बिसंस ने एलीट फोर्स-11 को 29 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिसंस ने टी-20 मुकाबले में नौ विकेट पर 202 रन का स्कोर बनाए। विकास सिंह ने 68 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से विनीत ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलीट फोर्स-11 की टीम छह विकेट पर 173 रन ही बना सकी। बिसंस की ओर से अमित वाधवा ने दो विकेट हासिल किए। विकास सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।