फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीडब्ल्यूडी सचिवालय में बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पीडब्ल्यूडी सचिवालय में अब सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम पूरी तरह लागू कर दिया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (पीडब्ल्यूडी) की मंजूरी से जारी कार्यालय आदेश में साफ कहा गया है कि सचिवालय के सभी नियमित अधिकारी/कर्मचारी अब रोजाना बायोमेट्रिक सिस्टम से ही उपस्थिति दर्ज करेंगे। सूत्रों के अनुसार, बायोमेट्रिक सिस्टम लागू होने से अब लेट-मार्किंग, हाफ-डे और बिना सूचना अनुपस्थिति पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। कई कर्मचारी पहले मैनुअल रजिस्टर में हस्ताक्षर करके भी देर से आते थे। पीडब्ल्यूडी में पहले से ही कई प्रोजेक्ट साइट और जोनल ऑफिस में बायोमेट्रिक सिस्टम चल रहा था लेकिन अब सचिवालय मुख्यालय में भी इसे 100 फीसदी अनिवार्य कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें