फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कूड़े से बनेगी बॉयो-सीएनजी, कंपनियों से मांगे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बैठक बुलाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कूड़े की समस्या से निपटने के लिए अस्तौली में 300 टन क्षमता का बाॅयो-सीएनजी प्लांट लगाने की योजना बनाई है। प्लांट किस तरह से काम करे और इसमें कौन-सी तकनीक का उपयोग हो, इस पर कंपनियों से सुझाव मांगे गए हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि एक दिसंबर को कंपनियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें 300 टन प्रतिदिन क्षमता वाले कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट की तकनीकी आवश्यकताओं पर चर्चा होगी। कंपनियां यह भी बता सकेंगी कि यहां बनने वाली गैस का सर्वोत्तम उपयोग किस तरह किया जा सकता है। बैठक में अगले महीने प्रस्तावित टेंडर की शर्तों पर भी कंपनियों से सुझाव लिए जाएंगे। प्राधिकरण का मानना है कि इस प्रक्रिया से प्लांट के संचालन के लिए अनुभवी और सक्षम कंपनी का चयन हो सकेगा। बैठक में प्राधिकरण अपनी कूड़ा प्रबंधन योजना भी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ साझा करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें