फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना । शहर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। वार्ड नंबर 7 निवासी असगर पुत्र मुरमल ने 29 अप्रैल को अपनी सफेद रंग की मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई और क्षेत्र में नाकाबंदी कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कोट निवासी नाजीम उर्फ नज्जू पुत्र ममरेज, थाना बहीन जिला पलवल को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें