ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एक डिलीवरी ब्वाॅय को ऑर्डर पहुंचाना महंगा पड़ा गया। गौड़ सिटी मॉल के बाहर से चोरों ने उसकी बाइक चोरी की ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। गाजियाबाद के विजय नगर निवासी विमल सिंह सूर्यवंशी ब्लिंकिट स्टोर में डिलीवरी ब्वाॅय का काम करते हैं। आरोप है कि 6 फरवरी सुबह करीब पांच बजे वो गौड़ सिटी माल में बाइक से आर्डर देने गए थे। माल के गेट के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर ऑर्डर देने चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो बाइक नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।