ग्रेटर नोएडा। नालेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में फैक्टरी से ड्यूटी कर लौट रहे कामगार पानी पीने के बाद बेहोश हो गया। इसी दौरान बदमाश उसकी बाइक और नकदी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। बागपत राजीव कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-150 में किराये के मकान में रहते हैं। वह पास की एक फैक्टरी में काम करते हैं। 24 जुलाई की शाम ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर के लिए निकले थे। रास्ते में सेक्टर-148 में पानी पीने के लिए रुके। पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गए। कुछ देर बाद होश आया तो देखा कि उनकी बाइक, मोबाइल फोन और 700 रुपये चोरी हो चुके हैं। आसपास तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। वहीं कोतवाली प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया मामला दर्ज जांच की जा रही है। ब्यूरो