फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर के सामने से स्कूटी और बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-49 के डी ब्लॉक में एक घर के सामने से खड़ी स्कूटी चोरी हो गई। घर मालिक ने जब सीसीटीवी देखा तो पाया कि 20 नवंबर की रात 3 चोर स्कूटी उठाकर ले गए हैं। चोरी रात 12:52 मिनट पर हुई। दीपक गोयल की शिकायत पर पुलिस ने घटना की प्राथमिकी सेक्टर-49 थाने में दर्ज की है। वहीं दूसरी चोरी की घटना सेक्टर-12 की है। यहां से चोरी हुई बाइक को चोर शहर में ही चला रहे हैं और ट्रैफिक नियम भी तोड़ रहे हैं। वाहन मालिक के पास चालान की जानकारी फोटो के साथ पहुंच रही है। इस प्रकरण पर सेक्टर-24 थाना पुलिस जांच कर रही है। थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें