नोएडा। सेक्टर 58 की पुलिस ने चेकिंग के दौरान शुक्रवार रात चोरी की बाइक और अवैध हथियार के साथ बदमाश को गिरफ्तार किया। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि टीम सेक्टर-60 स्थित पार्क के पास चेकिंग कर रही थी। तभी चेकिंग के दौरान बाइक सवार को रोकने पर उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुुआ। साथ ही बाइक भी चोरी की निकली। आरोपी करन सेक्टर-73 के सर्फाबाद गांव का रहने वाला है। पूछताछ में करन ने बताया कि वह बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। ब्यूरो