नोएडा (संवाद)। फेज-1 थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाइक चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज हुई है। पीड़ित हिमांशु ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि सेक्टर-68 स्थित निजी कंपनी के पास से उसकी बाइक चोरी हो गई। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर बाइक की तलाश की जा रही है।