प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय के सामने से बाइक चोरी
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाश प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय के सामने से बाइक चोरी कर ले गए। प्रॉपर्टी डीलर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इलाके में लगे सीसीटीवी में घटना कैद हो गई है। गांव दयानतपुर निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। मंगलवार को बाइक से कार्यालय आए थे। घटना की जानकारी मिलने पर जेवर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी में दो संदिग्ध बाइक ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर दोनों की पहचान करने में जुटी है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि जल्द ही दोनों की पहचान कर बाइक बरामद कर ली जाएगी। ब्यूरो