नूंह। शहर नूंह क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जोगीपुर निवासी जमशेद ने ऑनलाइन माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई कि 30 अप्रैल को दोपहर करीब 1:05 बजे वह मदीना कॉलोनी स्थित एमसीसी कंप्यूटर वाली गली में मौजूद था। इसी दौरान उसकी काले-लाल रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। शिकायत सीसीटीएनएस पोर्टल के माध्यम से थाना सदर नूंह से थाना शहर नूंह को ट्रांसफर की गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद