नोएडा। सेक्टर-10 में औद्योगिक प्लाट पर चल रहे बाइक शोरूम को नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को सील किया। भू-उपयोग के विपरीत वाणिज्यिक गतिविधियों के संचालन पर प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की। इसके पहले भी सेक्टर-10 में एक कार शोरूम सील किया गया था। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि नियम के विपरीत वाणिज्यिक उपयोग पर आवंटी को नोटिस जारी किए गए थे। जवाब नहीं देने और सुधार न होने पर शोरूम को सील किया गया है। वहीं सीलिंग की कार्रवाई के बाद भी शोरूम के कर्मचारी अंदर काम करते हुए दिखाई दिए। ब्यूरो