फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक सवार पिता-पुत्र ट्रक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। भंगेल एलिवेटेड रोड पर ट्रक चालक के एकाएक ब्रेक लगाने से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। बेटे ने ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली फेज-टू में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिल्ली के संगम विहार निवासी इमरान, पिता शहजाद के साथ 29 मई को नोएडा से लौट रहे थे। इसी दौरान भंगेल एलिवेटेड रोड पर ट्रक चालक ने एकाएक ब्रेक लगा दिया। घबराकर इमरान के पिता ने भी ब्रेक लगाकर बाइक को रोकना चाहा, लेकिन वे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गए। हादसे में इमरान के पिता के सिर, कंधे व गर्दन में चोट आईं, जबकि इमरान को हल्की चोट आई। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें