फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में सफीपुर के पास कार की टक्कर से दादरी निवासी दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़िता रजीना निवासी गांव दतावली ने पुलिस को तहरीर में बताया कि 25 सितंबर को वह अपने पति जावेद खान के साथ बच्चे को कुत्ते के काटने का टीका लगवाने दिल्ली सफदरजंग अस्पताल जा रही थीं। सफीपुर क्षेत्र के पास गलत दिशा में तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें