फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। जीटी रोड पर हीरो मोटर्स कंपनी के पास कार व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक को हिरासत में लिया है। दौलतराम कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार 14 सितंबर सुबह के समय बाइक पर पत्नी कुसुम के साथ गाजियाबाद जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ। कुसुम देवी की हालत चिंताजनक बनी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर घायल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर कार चालक अतुल दुबे को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें