फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में मंचलों के मंसूबे बुलंद: सड़क पर जाती लड़कियों को बाइक सवार लड़कों ने किया बैड टच, देखें CCTV फुटेज

Sat, 03 Jun 2023 05:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

घटना के वक्त मौके पर एक साइकिल सवार युवक मौके पर मौजूद है। ये सारी छेड़खानी वह भी अपनी आंखों से देखता है, इससे पहले कि वह कुछ कर पाता बाइक सवार मौके से भाग जाते हैं। 
विज्ञापन
नोएडा में लड़कियों से सरेआम छेड़छाड़ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में मंचलों के मंसूबे कितने बुलंद हैं इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब ये आते जाते लड़कियों को गलत तरीके से छूने से भी नहीं कतरा रहे हैं। ऐसा ही एक घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

घटना थाना सेक्टर 58 क्षेत्र का है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दो युवतियां सड़क पर बात करते हुए जा रही हैं और सामने से बाइक पर सवार दो युवक आते हैं। पहले ये अपनी बाइक को धीमा करते हुए लड़कियों की तरफ ले जाते हैं और फिर इन्हें गलत तरीके से छूकर भाग जाते हैं। 

घटना के वक्त मौके पर एक साइकिल सवार युवक मौके पर मौजूद है। ये सारी छेड़खानी वह भी अपनी आंखों से देखता है, इससे पहले कि वह कुछ कर पाता बाइक सवार मौके से भाग जाते हैं। 
विज्ञापन

28 सेंकड के इस वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में लेकर जांच की बात की है। घटना के बाद से दोनों युवतियां भी डरी हुई हैं। पुलिस का कहा है कि घटना के बाद से उनकी तरफ से सुनसान और संवेदनशील जगहों पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें