फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक सवार युवकों पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों पर चाकू से हमला
विज्ञापन


दादरी संवाद। गौतमपुरी मोहल्ले में बाइक से घर जा रहे दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया। एक युवक के हाथ की चार उंगलियां कट गईं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। गौतमपुरी मोहल्ला निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की देर रात उनका बेटा आयुष व गौरव ताऊ के घर से अपने घर आ रहे थे। रास्ते में मोहल्ले के ही तीन युवकों ने बाइक रुकवा ली। गाली-गलौज का विरोध करने पर चाकू से आयुष पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें